रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने छात्रवृत्ति को लेकर कहा कि भाजपा के नेता जानबूझकर आधी-अधूरी और गलत बातें जनता के बीच फैला रहे हैं। बाबूलाल मरांडी को पहले अपने 'आलाकमान' को यह समझा देना चाहिए कि छात्रवृत्ति की राशि केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर देती हैं और इसमें केंद्र का हिस्सा सबसे अधिक होता है। केंद्र सरकार कुल राशि का लगभग 60 प्रतिशत देती है, जबकि राज्य सरकार 40 प्रतिशत का योगदान करती है। राज्य तभी भुगतान कर सकता है, जब केंद्र अपना हिस्सा भेजे। भाजपा के शासनकाल में केंद्र से पैसा समय पर नहीं आता था, जिस कारण छात्रवृत्तियां वर्षों तक लटकी रहती थीं। हेमंत सोरेन सरकार ने आते ही लंबित मामलों को न केवल तेजी से निपटाया, बल्कि पोर्टल और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.