सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के सेंट एचपीकेपी सेंट्रल हाईस्कूल में रविवार को राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा में क्षेत्र के कुल 255 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा परिणाम आगामी एक मई को घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जीत बहादुर, समन्वयक संतोष कुमार गुप्ता सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...