मोतिहारी, अप्रैल 7 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ' राष्ट्रीय साधन - सह - योग्यता छात्रवृत्ति ' - 2026 की परीक्षा में मध्य वद्यिालय ढाका बालक के छात्र सूरज कुमार को जिले में पहला रैंक प्राप्त हुआ है। सूरज चिरैया थाना क्षेत्र के शितलपट्टी निवासी मोहन प्रसाद साह का पुत्र है। इस परीक्षा में आठवीं वर्ग के छात्र शामिल होते है। इस परीक्षा में उतीर्ण छात्रों को बिहार सरकार कक्षा आठ के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को यह छात्रवृत्ति देती है। इसमें सफल छात्रों को 9 वीं से 12 वीं तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की वत्तिीय सहायता मिलती है। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को रोकना और उन्हें आर्थिक सहयोग प्राप्त करना है। इस परीक्षा का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशक्षिण परिषद, बिहार द्वारा किया जाता है। सूरज की सफल...