जौनपुर, मार्च 3 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर कबीरपुर गांव में स्थित कम्पोजित विद्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय आय एवं योग्यता पर आधारित (एमएमएमयस) परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर पांच छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य सर्वेश चंद्र द्विवेदी एवं समीक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार पंकज ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। जिसमें अंकेश यादव, खुशी, आदर्श तिवारी, दीपा यादव, मयंक कुमार रहे। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने आए हुए अतिथियों के प्रति अभार प्रगट किया। बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए अवधेश कुमार पाल एवं जयेश यादव को बधाई दी। मुख्य रूप से शिक्षक शिक्षकगण में रामलखन यादव, संजय कुमार मौर्य, इश्तियाक अहमद, सुनील कुमार यादव, सुरेन्द्र प्रताप यादव, सुनैना मौर्य, अंकिता श्रीवास्तव शिवानन्द आर्य...