कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर देखा जा सकता है। जनपद कानपुर नगर में आवंटित 333 सीटों के सापेक्ष 326 बच्चे छात्रवृत्ति के लिए सफल हुए। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 09 से 12 तक 1000 प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को चार वर्षों में कुल Rs.48,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...