प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में पांच या उससे अधिक चयन वाले प्रदेशभर के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 409 शिक्षकों को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल इंदिरा नगर, लखनऊ में रविवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज के चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। खास बात यह कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 30 छात्र-छात्राओं का चयन देने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा के शिक्षक राम लखन मौर्य को सभी ने सराहा। उनके अलावा सात मेधावियों के चयन पर कम्पोजिट विद्यालय रिठुवा प्रतापपुर के अजित कुमार द्विवेदी और कंपोजिट विद्यालय मधेशा कौड़ीहार के डीके सरोज, पांच चयन देने वाले कंपोजिट विद्यालय राजापुर मांडा के जगवीर कुमार और कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर माफी प्रतापपुर के सुनील कुमार को भी सम्...