भदोही, मार्च 1 -- भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा में भदोही जिले के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। उच्च प्राथमिकत विद्यालय बड़वापुर के ही 11 बच्चे परीक्षा में चयनित हुए। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीखा परिणाम में जिले के बच्चों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन की है। मेधावी छात्र हर्ष यादव यूपीएस नेवादा ने 180 से 166 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर के विद्यार्थियों ने पूर्व वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार से कुल 11 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 में हुआ है। चयनित समस्त बच्चों को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी चार वर्षों तक ...