मेरठ, मार्च 7 -- श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज कक्षा आठ की पांच छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 में चयन पाया। प्रधानाचार्या चयनित छात्राओं और तैयारी कराने वाले शिक्षक को पटका पहनाकर सम्मानित किया। कालेज की चयनित छात्राओं अलीशा, विदुषी अहलावत, मानसी, अवनी, खुशी कश्यप को प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए तैयारी कराने वाले शिक्षक नीरज चौहान को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने बताया कि चयनित छात्राओं को सरकार की ओर से चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...