बलिया, मार्च 2 -- बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह के मार्गदर्शन में इस साल राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के 25 बच्चों का चयन हुआ। बीएसए ने चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं शिक्षको को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दिया। इसके अलावा जिला समन्वयक प्रशिक्षण ओम प्रकाश सिंह ,एसआरजी आशुतोष तोमर , संतोष चंद्र तिवारी, चित्रलेखा सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अजीत सिंह, विजय कुमार, शशिभूषण मिश्र, संतोष चौबे, विनय कुमार, जयप्रकाश आदि ने भी बच्चों को शुभकामनाएं एवं शिक्षको को बधाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...