आगरा, मार्च 2 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के परिणाम में उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बाद के तीन छात्रों ने बाजी मारी है। इसमें बाद के कक्षा आठवीं के छात्र मीकेश पुत्र नेत्रपाल, हरेंद्र सिंह पुत्र संजय व संध्या पुत्री राजू सिंह शामिल हैं। इन्हें अब सरकार की ओर से आठवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए Rs.1,000 प्रति महीने छात्रवृत्ति मिलेगी। शिक्षक विकास यादव ने बताया कि बच्चों को हर साल हमारे द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कराई जाती है, जिसके बाद हमारे विद्यालय से हर साल तीन से चार बच्चों का चयन हो रहा है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मीनू शंखवार, रजनी कुमारी, चंद्रवीर सोलंकी, गिरजा बॉथम, दिव्या, कविता आदि शिक्षक-शिक्षिकाओें ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...