आगरा, मार्च 3 -- परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित की गई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 - 27 का परीक्षाफल घोषित किया गया है। इसमें श्रीगणेश इंटर कॉलेज आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य एच पी एन दुबे ने बताया कि इस निमित्त कक्षा 8 में पढ़ने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ग्रुप बनाकर अलग से तैयारी कराई गई। तैयारी करने में कंप्यूटर लैब प्रभारी रघुवीर सिंह का विशेष योगदान रहा। इन सभी विद्यार्थियों को शासन द्वारा अग्रिम पढ़ाई के लिएRs. 1000 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले से चयनित हुए 109 विद्यार्थियों में से 8 श्री गणेश इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं। इसमें तनिष्का पाल तथा केशव वार्ष्णेय ने 108 अंकों के साथ 14 वां स्थान, रिचा कुशवाहा ने 104 अ...