अमरोहा, मार्च 9 -- गजरौला। ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर बुजुर्ग की छात्रा लवी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। सोमवार को विद्यालय परिसर में चयनित छात्रा संग अभिभावकों को सम्मानित कर बधाई दी गई। प्रधानाध्यापक यतीश कुमार ने चयनित छात्रा एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया कि योजना के तहत छात्रा को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह समेत कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस दौरान कृष्ण कुमार, अनीता देवी, अनामिका चौधरी, निर्वेश देवी, नेहा चाहल, कपिल कुमार, डॉ.पृथ्वी सिंह समेत स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.