महाराजगंज, सितम्बर 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर तक कर दिया गया है। निर्धारित कोटे के सापेक्ष अपेक्षाकृत कम आवेदन होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों समेत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापिकाओं को पात्र विद्यार्थियों से आवेदन 29 सितंबर तक कराने का निर्देश दिया है।

परीक्षा की प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एनएमएमएस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा एक नवंबर 2026 को जनपद स्तर पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सामान्य अभ्यर्थियों की परीक्षा का समय सुबह...