चित्रकूट, अप्रैल 7 -- चित्रकूट। डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे सामान्य वर्ग के छात्रों का अभी तक छात्रावृत्ति न मिलने पर आक्रोश फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि हर जिले में छात्रवृत्ति मिल गई है। लेकिन यहां वह लोग वंचित है। ज्ञापन में छात्रों ने यह भी अवगत कराया कि वह लोग इसके पहले अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा चुके है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुष्पेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को समय से दिए जाने के निर्देश है। आरोप लगाया कि सामान्य वर्ग के प्रशिक्षुओं की छात्रवृत्ति अभी तक नहीं आई है। जिसका सभी लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे है। जबकि अन्य वर्गों की छात्रवृत्ति आ चुकी है। आरोप लगाया कि इस तरह असमानता को दर्शाने के साथ ही सं...