छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर अभिभावकों में आक्रोश
देवघर, मई 10 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्कृमित प्लस टू कटघरी हुसैनाबाद स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर आक्रोश जताया। अभिभावकों का कहना था कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना का लाभ समय पर नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई अभिभावकों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से वे विद्यालय और संबंधित विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था।
जांच की प्रक्रिया मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश बारला ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.