छात्रवृत्ति को करें आवेदन 31 अक्तूबर तक
भदोही, सितम्बर 21 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र महिला महाविद्यालय औराई में बीए/बीएस-सी प्रथम वर्ष तथा एमए प्रथम वर्ष छात्रवृत्ति फार्म 31 अक्तूबर तक भरा जाएगा। आनलाइन आवेदन करने के बाद छात्राओं को महाविद्यालय में हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि चार नवंबर तय की गई है। महाविद्यालय की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की समस्त छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति फॉर्म भरने एवं हार्ड कॉपी जमा की निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर है। इस तिथि के बाद फॉर्म भरना और हार्ड कॉपी जमा करना संभव नहीं होगा। ऐसे में अभी से छात्राएं आवेदन करना शुरू कर दें। यह जानकारी महाविद्यालय के छात्रवृत्ति प्रभारी प्रवीण राय ने दी है। उन्होंने फार्म को भरने के पहले अच्छी तरह से संबंधित गुरुजनों से चे कराने का भी आह्वान किया। ताकि योजना से लाभांवित होने में दिक्कतें ना आएं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.