छात्रवृत्ति के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन
अल्मोड़ा, जून 14 -- अल्मोड़ा। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण व जनजाति कल्याण विभाग की ओर से संचालित पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। छात्रवृत्ति आवेदनों पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी छात्रों से अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर लेने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.