बेगुसराय, अप्रैल 4 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्) की सरस्वती योजना के तहत स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस योजना का लाभ विशेष रूप से यूजी स्तर पर बीसीए और बीबीए पीजी स्तर पर संचालित वोकेशनल कोर्स एमबीए और एमसीए के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। बता दें कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। क्या है योजना और कौन है पात्र: यह छात्रवृत्ति योजना स्नातक और पीजी स्तर पर वोकेशनल कोर्स में दाखिला कराने वाले वैसे विद्यार्थी को...