रांची, नवम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू केंद्रीय कार्यालय में आजसू छात्र इकाई ने शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ बैठक की। छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में निर्णय हुआ कि 2024 से लंबित छात्रवृत्ति के शीघ्र भुगतान को लेकर राज्यव्यापी भिक्षा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रतीकात्मक रूप से कटोरा लेकर सड़कों पर उतरेंगे। वर्मा ने कहा कि सरकार ने छात्रवृत्ति नहीं दी तो कटोरा लेकर सड़कों पर उतरा जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा, सरकार की चुप्पी अन्याय है, इसलिए आंदोलन ही आखिरी रास्ता है। वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव बोले, यह आंदोलन सरकार की असंवेदनशीलता के खिलाफ छात्रों की आवाज बनेगा। बैठक में जमाल गद्दी, प्रताप सिंह, रवि रोशन, प्रशांत महतो, शिवम सिंह, राज मजूमदार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.