नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर तमिलनाडु के छात्रों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन शर्मा और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें शिकायतकर्ता समेत करीब 54 हजार लोगों के संपर्क नंबरों का डेटाबेस (एक्सेल फाइलें) मौजूद था। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि तमिलनाडु निवासी मुथु कुमार ने एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दिलाने के बहाने एक सितंबर को उनसे ऑनलाइन 17989 रुपये ठग लिए गए। जांच के दौरान पता चला कि ठगी की यह रकम बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते में गई थी और उसे प...