छात्रवृत्ति के आवेदन पर डीएम सख्त, आवेदन लंबित रखने वाले संस्थानों पर होगी कार्रवाई
बरेली, अगस्त 27 -- पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में लापरवाही अब शिक्षण संस्थानों पर भारी पड़ेगी। डीएम अविनाश सिंह ने सभी सरकारी और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों को आवेदन लंबित न रखने और पात्र विद्यार्थियों के आवेदन तत्काल अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। संस्थानों को प्रत्येक कक्षा के अध्यापक से प्रमाणपत्र लेना होगा कि कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित नहीं है। संस्था लॉगिन पर प्राप्त आवेदनों का दैनिक अवलोकन, पात्र विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर आवेदन अग्रसारित और अपात्र आवेदनों को निरस्त करना होगा। आवेदन लंबित रहने से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग प्रभावित होने पर संबंधित प्रबंधक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.