फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- फर्रुखाबाद। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति आवेदन लंबित होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शासन के आदेश पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर कहा कि सीएम डैश पोर्टल पर जिले के अधिकतर माध्यमिक विद्यालयों में पूर्वदशम छात्रवृत्ति के 921 व कक्षा 11-12 स्तर के 770 आवेदन लंबित पाए गए हैं। इससे दिसंबर माह में सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग बेहद खराब पाई गई है। उन्होंने डीआईओएस को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण दे दिया जाएगा। गुरुगांव देवी मंदिर में चला हस्ताक्षर अभियान फर्रुखाबाद। जिले का नाम बदलने को लेकर मंगलवार को खंदिया स्थित गुरुगांव देवी मंदिर में हिंदूवादी नेता अं...