गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में छूट गए विद्यार्थियों को आवेदन का एक और मौका मिलने की उम्मीद है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के छूट गए छात्रों के लिए समाज कल्याण विभाग एक बार फिर से पोर्टल खोलने जा रहा है। पोर्टल खुलने के बाद वंचित छात्र और छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के समय आय प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। पिता के नहीं होने पर माता तथा दोनों के न होने पर अभिभावक का प्रमाण पत्र मान्य होगा। जनपद में अब तक 75,603 विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है, जिनमें 29,264 पूर्वदशम एवं 16,670 दशमोत्तर छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पूर्व आवेदनों का विवरण 31 मार्च तक अपलोड कर दिया गया है तथा 10 अप्रैल तक भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार, एक बार फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.