रामगढ़, दिसम्बर 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि जिले में छात्रों, युवाओं और खिलाड़ियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा समाजसेवी पियूष चौधरी ने उपायुक्त रामगढ़ को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद गुरुवार को आजसू जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति का स्थायी समाधान, नियमित पठन-पाठन, सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था, क्षेत्र के उदीयमान खिलाड़ियों और खेल संसाधनों को लेकर युवाओं में गहरी चिंता है, जिस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। पियूष चौधरी ने बताया कि यह ज्ञापन युवा अधिकार पत्र के नाम से जिला प्रशासन को सौंपा गया है, जिसमें रामगढ़ जिले के समस्त युवाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों की ओर से प्रमुख मांगें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि पोस्ट-मैट्रिक छात्रों की विगत द...