सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। छात्रवृत्ति योजना में लापरवाही करने वाले 23 शिक्षण संस्थानों के प्रति नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बुधवार को नोटिस जारी की है। साथ ही तीन दिनों में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और समाज कल्याण अधिकारी को दिए। डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं के द्वारा आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक का समय निर्धारित है। शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित की गयी थी। लेकिन 23 शिक्षण संस्थानों के द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती गई है। जिसके कारण सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई है। डीएम ने लापरवाही करने वाले सभी शिक्षण संस्...