छात्र, शोधार्थी सीखेंगे एआई में नवाचार
कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने लिए सीएसजेएमयू और एमकेटी सॉफ्टवेयर्स प्रा. लि. के बीच समझौता हुआ। यह समझौता विवि की सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन के माध्यम से किया गया।समझौते के तहत छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए एआई आधारित उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें एआई फंडामेंटल्स, जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विजन और आरएजी जैसे विषय शामिल होंगे। साथ ही कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स और करियर रेडीनेस पर भी विशेष फोकस रहेगा। विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, औद्योगिक प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.