भागलपुर, जुलाई 7 -- ​नवगछिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, जिला नवगछिया के तत्वावधान में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पक्ष एवं जन्म जयंती के पावन अवसर पर एक विशाल छात्र, महिला व युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मंच का संचालन जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल ने किया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री हरि साहनी उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन दर्शन, राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान और उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के थे महान प्रहरी: पूर्व मंत्री जिलाध्यक्ष मुक्त...