कौशाम्बी, मई 7 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव के समीप कनैली रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में मिले वृद्धा के शव की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तकरीबन यह भी तय हो गया है कि उसकी मृत्यु किसी वाहन की टक्कर से हुई है। क्योंकि, छाती में गंभीर चोट और हड्डी टूटने की बात सामने आई है। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। घटना के बाद से उनकी रो-रोकर हालत खराब है। जुगराजपुर निवासी 62 वर्षीय सधुवाइन पत्नी छितई मंगलवार की दोपहर अपनी बेटी के यहां चरवा के बरियावां जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह न तो बेटी के यहां पहुंची और न ही घर लौटी। इसे लेकर परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान बुधवार की शाम उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.