नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- छाती पर चोट के निशान दिखाकर बोला कॉकरोच- 'कल फिर आएंगे।' वीडियो में युवक के पीछे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक नारेबाजी करते दिखाई-सुनाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने शेयर करते हुए एक ट्वीट लिखा है। ट्वीट में रांका ने चोट लगने के बावजूद डटे रहने वाले आंदोलनकारी कॉकरोच को शाबाशी दी है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस पर आंदोलनकारियों पर बुरी तरह जुल्म करने का आरोप भी लगाया।छाती की चोट दिखाकर बोला कॉकरोच- कल फिर आएंगे वीडियो में आंदोलनकारी कॉकरोच कहता है- "मोदी जी कल कहा था न कि वापस आएंगे। छाती की चोट पर इशारा करके कहा- वापस आए भी हैं और तुम्हारे अघोषित आपातकाल के निशान साथ लेकर जा रहे हैं। फिर कह रहा हूं, कल फिर आएंगे। कितना गिरफ्तार कर सकते हो? कितना रोक सकते हो? कितने महीने रोक सकते हो? लेकि...