नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली और एनसीआर में एक सप्ताह तक मौसम सुकून भरा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस दौरान तपिश बढ़ने के आसार नहीं है। शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार का दिन खासा गर्म रहा। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यहां पर आर्द्रता का स्तर 25 से 77 फीसदी तक रहा। यह भी पढ़ें- बिहार में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; जानिए कब से बिगड़ने वाला है ...