मथुरा, मार्च 1 -- सब-रजिस्ट्री कार्यालय में इन दिनों बैनामे कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। होली से पहले शनिवार को कार्यालय में बढ़ती भीड़ एवं धीमी प्रक्रिया के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जिससे आम जनता में रोष देखने को मिला। शनिवार शाम पांच बजे तक केवल 98 रजिस्ट्रियां ही हो सकीं। इसके बाद एक घंटा अतिरिक्त समय बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कार्यालय खुला, लेकिन कई रजिस्ट्री नहीं हो सकी और उन्हें बिना रजिस्ट्री कराए वापस लौटना पड़ा। शनिवार को कुल 184 टोकन जनरेट हुए थे। बैनामा कराने आए लोग सुबह नौ बजे से देर शाम तक दफ्तर में बैठे रहे। टोकन संख्या 151 पर पहुंचे दिल्ली के राजकुमार ने बताया कि केआरएस ग्रुप के कई लोग सुबह से रजिस्ट्री के लिए मौजूद थे, लेकिन शाम छह बजे तक भी उनका कार्य नहीं हो सका। कई बार सर्वर डाउन होने और तकनीकी खामियों क...