छाता में करोड़ों की जमीन की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
मथुरा, जून 18 -- थाना छाता के अंतर्गत ओमेक्स कुटीर वृंदावन निवासी रियल एस्टेट कारोबारी और सहयोगी से प्लॉट बिक्री के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बिल्डर ने विवादित व कोर्ट में विचाराधीन जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ितों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमेक्स कुटीर (वृंदावन) निवासी नरेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनके सहयोगी जयनारायण अग्रवाल निवासी वेस्ट दिल्ली, रियल एस्टेट का काम करते हैं। दिल्ली निवासी बिल्डर राजीव बंसल ने उन्हें छाता और जैंत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न खसरों की जमीन पर विकास कार्य, सड़क, सीवर और लाइट जैसी सुविधाएं देने का झांसा देकर कई प्लॉट बेचे थे। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.