मथुरा, मार्च 7 -- मथुरा, छाता रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर दो अलग अलग स्थानों पर दो युवकों के शव पड़े मिले। एक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर होना प्रतीत हो रहा है। दूसरे की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। एक शव को जीआरपी और दूसरे को छाता कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छाता और आझई रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि छाता और आझई रेलवे स्टेशन के बीच किलो मीटर संख्या 1421/14 के पास डाउन लाइन व थर्ड लाइन के बीच 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उसके कपड़ों की तलाशी ली। उसके पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान जावेद पुत्र सागिर निवासी जमुनाबाग थाना सदर बाजार मथुरा के रूप में हो गई। प्रथम दृष्टया जावेद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.