धनबाद, जून 24 -- कतरास क्षेत्र के छाताबाद पांच नंबर स्थित हाड़ी जाति विकास मंच ग्राम शाखा की ओर से आयोजित सोलह आना ग्रामीण वार्षिक बाबा बजरंगबली व मां काली पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार हाड़ी समाज के 60 से 65 परिवारों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान वर्ष 1983 से लगातार आयोजित हो रहा है। शाम में विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं रात में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूजा को सफल बनाने में ग्राम अध्यक्ष सह मुख्य पुजारी दिनानाथ हाड़ी, राहुल हाड़ी, पूजा व्यवस्थापक व धनबाद जिलाध्यक्ष डब्लू हाड़ी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...