धनबाद, मई 28 -- कतरास। कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद मस्जिद के पास आकाशकिनारी ग्राउंड में बुधवार देर रात हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। घटना को लेकर गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस. मो. याकूब व बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कतरास थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना में मो. तौसिफ (26) के बांह और 18 वर्षीय नीतीश यादव के जांघ में गोली लगी। दोनों का इलाज चल रहा है। तौसिफ को दुर्गापुर रेफर किया गया है। घायल नीतीश ने बताया कि वह शोर सुनकर घर से बाहर निकला था, तभी उसे गोली लग गई। वहीं तौसिफ के भाई मिंटू ने बताया ...