धनबाद, जून 18 -- धनबाद। छाताटांड़ अंचल कार्यालय में नगर निगम की जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार की सुबह 11 बजे से किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए नगर आयुक्त आशीष गंगवार मौजूद रहेंगे। छाताटाड़ अंचल क्षेत्र में रहने वाले लोग जिनकी पानी, सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, संपत्ति कर, ट्रेड लाइसेंस से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित है, वे अंचल कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- मानसून से निपटने को लेकर निगम की तैयारी शुरू यह भी पढ़ें- ट्रेड लाइसेंस के जुर्माने पर फिलहाल रोक पर सहमति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...