धनबाद, जून 19 -- धनबाद नगर निगम की ओर से गुरुवार को गोधर स्थित छाताटांड़ अंचल कार्यालय में लोक कल्याण मेला व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छाताटांड़ अंचल के वार्ड संख्या 9 से 19 तक के निवासियों की समस्याएं सुनी गईं तथा प्राप्त शिकायतों को विधिवत रजिस्टर में दर्ज किया गया। इस दौरान केंदुआ, पुटकी, वासेपुर, भूली, गोधर व कुस्तौर क्षेत्र के कुल 87 लोगों ने स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, आवास, होल्डिंग टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। अपर नगर आयुक्त संदीप अनुराग टोपनो व सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: अंगराज कर्ण नगर में हाट बाजार का निर्माण हो बताया कि महीने के प्रथम गुरुवार को सिंदरी...