मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के छाजन चोरकरिया गांव के युवक विपत सहनी (40) की दिल्ली के एक अस्पताल की लिफ्ट में दम घुटने से मौत हो गई। घटना बीते सोमवार की है। विपत कैंसर से पीड़ित था और दिल्ली में उसका इलाज चल रहा था।छाजन हरिशंकर के मुखिया सुमंगल सहनी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विपत की कीमोथेरेपी होनी थी। इस कारण वह अपनी पत्नी विभा देवी, साला विजय कुमार व गांव के रिश्ते का भाई मणितोष कुमार के साथ दिल्ली गया था। घटना के दिन वह डॉक्टर से मिलने लिफ्ट से अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर जा रहा था। लिफ्ट में विपत के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान विपत का दम घुटने लगा। लिफ्ट को रोककर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मुखिया ने बताया कि परिजनों को दम घुटने का कारण हार्ट अटैक होना बता...