नई दिल्ली, मई 20 -- गर्मियों में छाछ पीना भारतीय घरों की पुरानी परंपरा मानी जाती है। खाना खाने के बाद एक गिलास ठंडी छाछ शरीर को राहत और ताजगी देने में मदद करती है। यही वजह है कि गर्म मौसम में लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना पसंद करते हैं। छाछ में प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो पाचन बेहतर रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक माने जाते हैं। हालांकि, हर चीज की तरह छाछ भी हर व्यक्ति के लिए सही नहीं मानी जाती। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन परेशानी बढ़ा सकता है।गर्मियों में छाछ पीने के पायदेपाचन बेहतर करने में मददगार छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ बेहतर रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह गैस, कब्ज और एसिडिटी से भी राहत दिलाती है।शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद गर्मी के मौसम म...