कौशाम्बी, जून 15 -- एक हफ्ते से तप रहे जिले को शनिवार की रात से राहत मिली है। देर रात अचानक बादल छाए। तेज हवाएं चली। रविवार को भी दिन भर यही स्थिति रही। लोग बारिश होने की उम्मीद लगाकर बैठे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। लोगों का मानना है कि जल्द ही बारिश शुरू हो जाएगी। एक हफ्ते से जिला तप रहा था। तापमान 43 डिग्री के आसपास बना रहता था। शुक्रवार व गुरुवार को चली गर्म हवाओं ने लोगों के बदन को झुलसा दिया था। घर के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। भीषण गर्मी की वजह से कारोबार भी प्रभावित हो गया था। नौकरी-पेशा वालों को भी दिक्कत हो रही थी। शनिवार की रात से मौसम बदला है। रात में तेज हवाएं चलीं। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश हो जाएगी। हालांकि करीब 20 मिनट बाद हवाएं शांत हो गई थीं, लेकिन हवा नरम थी, इससे राहत बनी रही। रविवार की सुबह धूप निकली, लेकि...