रामगढ़, मार्च 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय नौजवान सेना के अध्यक्ष विश्वरंजन सिन्हा ने छाई लदे हेवी वाहनो के परिचालन से प्रदूषण व दुर्घटना का खतरा बताया है। इस संदर्भ में उन्होंने पतरातू के अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया को पत्र लिखा है । इसमें विश्वरंजन सिन्हा ने बताया है कि भुरकुंडा और रिवरसाइड के रिहायशी बुध बाजार इलाके से होकर प्रतिदिन दर्जनों हेवी वाहन छाई लेकर गुजरता है। आवाजाही के दौरान यह वाहन नियमों का उल्लंघन भी करते हैं। इनमें क्षमता से अधिक छाई लदा होता है, जिससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका रहती है। वहीं डाला में तिरपाल ढका नहीं होने के कारण वातावरण प्रदूषित होता है। इन वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक और स्कूटी सवारों को बहुत परेशानी होती है। विश्वरंजन सिन्हा ने सीओ से इस पर अंकुश लागने की मांग की है। कहा है कि यदि ध्यान आकर्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.