फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पलवल जिले के छांयसा गांव में फैले हेपेटाइटिस के मामलों पर अब नियंत्रण होता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से गांव में हेपेटाइटिस का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही पानी की जांच रिपोर्ट भी अब सामान्य आने लगी है, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों को राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की जांच की जा रही है और संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की टीमें डोर-टू-डोर अभियान के तहत गांव में सर्वे भी कर रही हैं, ताकि किसी भी नए मरीज का समय रहते पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को गांव में 125 लोगों की हेपेटाइटिस की स्क्रीनिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.