बिजनौर, जनवरी 3 -- शहर के चंद्रकांत आत्रेय मैमोरियल अस्पताल में इलाज के शेष छह हजार रुपये नहीं देने पर महिला का शव रोकने का आरोप लगाया। महिला का शव नहीं देने पर बहुजन पैंथर ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम अस्पताल में हंगामा किया और आयुष्मान कार्ड धारक से इलाज के पैसे वसूलने का आरोप भी लगाया। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीएमओ ने मामले की जांच को दो सदस्यीय समिति गठित की है। बहुजन पैंथर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार 'रौनी रवि' ने बताया कि नयागांव निवासी पीड़ित विजय ने उन्हें फोन कर बताया था कि तबीयत खराब होने पर उसने अपनी पत्नी को एक सप्ताह पहले चंद्रकांत आत्रेय मैमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सक ने उसकी पत्नी को टीबी होने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.