बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं। बदायूं बिजली थाने में तैनात विजिलेंस के दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम के छापेमार कार्रवाई से बिजली महकमे में खलबली मच गई है। एंटी करप्शन की टीम रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े गए दरोगा को सिविल लाइंस केतवाली लेकर गई है, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की तैयारी चल रही है। बिजली थाने की विजिलेंस टीम ने क्षेत्र के ही एक किसान के यहां छापेमारी करते हुए बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना विजिलेंस के दरोगा कृष्णपाल सिंह को सौंपी गई थी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 20 हजार की रिश्वत लेने में धरा गया बिजली विभाग का जेई बिजली चोरी का मामला दर्ज करने के बाद दरोगा कृष्णपाल सिंह ने आरोपी को जेल भेजने की धमकी देना शुरू कर दिया। विवेचना के नाम पर दरो...