छह स्थानों पर रक्तदान शिविर 8 जून को
चाईबासा, जून 8 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा 08 जून को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिले के कुल 06 स्थानों पर किया जाएगा, जिनमें चाईबासा सदर अस्पताल स्थित एमटीसी, अनुमंडल अस्पताल- चक्रधरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींकपानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंटो एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न समूहों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- शिविर में 94 यूनिट रक्त संग्रह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.