सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा। समस्तीपुर मंडल के सहरसा सहित छह स्टेशनों के रिटायरिंग रूम और डोरमेट्री की सूरत संवारी जाएगी। सहरसा के अलावा जिन स्टेशनों के रिटायरिंग रूम और डोरमेट्री को सुसज्जित किया जाएगा वे दरभंगा, समस्तीपुर, रक्सौल, बेतिया और नरकटियागंज हैं। इन स्टेशनों पर स्थित रिटायरिंग रूम और डोरमेट्री की मरम्मति कराते उसे सुसज्जित किया जाएगा। अच्छी क्वालिटी के गद्देदार बेड लगाए जाएंगे, जिस पर यात्री सुकून के साथ आराम फरमा सकेंगे। क्रॉकरी सामान सहित जरूरी मूलभूत सुविधाएं बहाल होगी। जहां एयर कंडीशनर(एसी) लगे हैं उसकी मरम्मति की जरूरत होगी तो उसे कराया जाएगा। जहां एयर कंडीशनर नहीं लगे हैं वहां जरूरत मुताबिक एसी लगाने की योजना है। समस्तीपुर मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने कहा कि मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित रिटायरिंग रूम और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.