आजमगढ़, मार्च 16 -- चक्रपानपुर (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज। थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में शनिवार रात चोरों ने छह स्टाफ नर्सों के आवास से लाखों रुपये के जेवरात और लाइसेंसी रिवाल्वर पार कर दिया। चोरी के दौरान एक डॉक्टर सहित दो अन्य आवासों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए। मेडिकल कालेज परिसर के टाइप-3 स्थित आवास में रहने वाली स्टाफ नर्स सीमा सिंह पत्नी जनार्दन सिंह, सुमन सिंह पत्नी अश्वनी सिंह, रजावती यादव, मधु भारती और हेमलता पांडेय के साथ टाइप-1 के डी ब्लॉक में रहने वाली स्टाफ नर्स अनुपमा अवकाश पर घर गई थीं। शनिवार रात नकाबपोश चोरों ने इन नर्सों के आवास को निशाना बनाया। सीमा सिंह के घर से चार-पांच लाख रुपये के जेवर और पति की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गई। सुमन सिंह के घर ...