लखनऊ, मई 8 -- खदरा की रहने वाली कायनात ने 600 वर्ग फुट में मकान बनाया है। उनके मकान का हाउस टैक्स पहले 400 रुपये वार्षिक आता था। दो साल पहले नगर निगम ने उनका हाउस टैक्स साढ़े छह गुना बढ़ाकर 2624 रुपये कर दिया। इतना ही नहीं, मकान का एरियर भी दिखा दिया। इसके बाद उन्हें 16345 रुपये बकाया होने का नोटिस जारी कर दिया। शुक्रवार को नागरिक समाधान दिवस में पहुंची कायनात ने कहा कि उनका मकान जितना पहले था, उतना ही बना है। हाउस टैक्स 6.5 गुना पता नहीं क्यों बढ़ा दिया गया। ऊपर से एरियर भी 16345 रुपये दिखा दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई। नागरिक समाधान दिवस में शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद कुमार राव, अरुण कुमार गुप्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह तथा विनय राय सहित अन्य अधिकारियों न...