मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। नगर पालिका अहरौरा के नई बाजार में लगाई गई छह स्ट्रीट लाइट की सोलर प्लेट सोमवार की रात चोर चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह वार्ड के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो नगर पालिका को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों ने निरीक्षण के बाद सोलर प्लेट चोरी की तहरीर अहरौरा थाने में दे दी है। वार्ड के लोगों के मुताबिक स्ट्रीट लाइट की ट्यूब महीने भर से खराब थी। इससे वार्ड में शाम होते ही अंधेरा हो जाता था। चोरों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए छह स्ट्रीट लाइट की सोलर प्लेट चुरा ले गए। इससे नगर पालिका को लाखों रुपये की चपत लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.