संभल, अप्रैल 4 -- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अप्रैल माह के लिए जनपद में छह अप्रैल से 20 अप्रैल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने निर्देश जारी कर बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 21 किग्रा गेहूं और 14 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा) निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किग्रा गेहूं और 2 किग्रा चावल (कुल 5 किग्रा) का वितरण किया जाएगा। खाद्यान्न वितरण के दौरान पोर्टेबिलिटी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लाभार्थी किसी भी उचित दर की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। वितरण की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। यदि किसी उपभोक्ता का आधार प्रमाणीकरण संभव नहीं हो पाता है, तो उसे मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से भी राशन उपलब्ध कराया...